फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को मिलीं 438 महिला कांस्टेबल

Fri, 07 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में 438 रिक्रूट महिला आरक्षी गुरुवार को पुलिस विभाग हिस्सा बन गईं। सभी यहां के रिजर्व पुलिस लाइन में पिछले सात महीने से ट्रेनिंग पर थीं। इनमें से सीतापुर को भी 32 महिला आरक्षी मिलीं। गुरुवार को डीआईजी प्रवीण कुमार ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर इन महिला आरक्षियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान परेड ग्राउंड को रंग-बिरंगे झंडों व रंगों से सजाया गया था। पीएसी की धुन पर महिला आरक्षियों की कदमताल देखने लायक थी। पासिंग आउट परेड में महिला आरक्षियों के परिवारीजन भी विशेष रूप से शामिल हुए।

सीतापुर पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की ट्रेनिंग अगस्त में शुरू हुई थी। पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी प्रवीण कुमार शामिल हुए। सीतापुर पुलिस लाइन में डीआईजी ने मौजूद महिला आरक्षियों की परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया।
विज्ञापन


साथ ही परेड टोलियों का निरीक्षण भी किया। पीएसी के बैंड की धुन पर महिला आरक्षियों ने अपनी कदमताल से परेड का बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला आरक्षियों की परेड व सलामी देखकर लोगों ने तारीफ की। परेड के बाद महिला आरक्षियों को डीआईजी ने शपथ दिलाई।

इस मौके पर पुलिस लाइन को खूब सजाया गया था। रंगों की पट्टियां बनाई गईं थीं। पासिंग आउट परेड में सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब महिला आरक्षी पूजा यादव को मिला। जबकि बाह्य विषयों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन स्वास्ति सिंह का रहा। वहीं अंत: विषयों में सबसे अधिक अंक हासिल कर विजेता का खिताब भी पूजा यादव को मिला।

परेड के दौरान महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी सौमित्र यादव, एएसपी सुभाष चंद गंगवार, एएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें