सीतापुर। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेउसा पुलिस ने मंगलवार को शराब बरामदगी में सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान एक कार से 42 पेटी शराब बरामद कर बाराबंकी जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई शराब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी।
एसपी आरपी सिंह ने पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस को शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दे रखे हैं। इसी कड़ी में रेउसा थाना के एसआई प्रदीप कुमार, सिपाही बलवंत यादव कस्बे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक कार आती हुई दिखाई दी। इस कार को रोक जांच पड़ताल की, जिसमें कार से 42 पेटी शराब बरामद हुई है। यह कार बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर के ग्राम मोहल्ला मोलवीगंज निवासी विपिन कुमार जायसवाल चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।