सीतापुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे गुरुवार दोपहर को घोषित कर दिए गए। नतीजे आते हुए विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। शहर के स्टडीवेल पब्लिक स्कूल की युक्ती अग्रवाल ने 99 फीसदी अंक अर्जित कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर विद्या ज्ञान स्कूल कमलापुर की प्रिया गौतम रहीं। इन्होंने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल के देवेश शुक्ला ने 97 फीसदी अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जिले की टॉप टेन सूची में 22 विद्यार्थी शामिल रहे। जिन्होंने अपनी मेहनत से तरक्की के नए आयाम स्थापित किए।
12वीं के नतीजे गुरुवार को एनाउंस होने थे। लेकिन अधिकाधिक तौर पर इसकी जानकारी एक दिन पहले नहीं दी गई थी। इससे रिजल्ट आने का तत्काल जानकारी हुई। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर रिजल्ट सर्च करने का प्रयास करने लगे। एक बजे के करीब नतीजे आने शुरू हो गए। जैसे ही नतीजे आते उसको देखकर विद्यार्थी खुश हो जाते।
सबसे पहले विद्यार्थियों ने अपने माता पिता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। फिर भगवान का प्रसाद चढ़ाकर शुक्रिया अदा किया। टॉप टेन में बालकों का जलवा रहा। इस सूची में स्टडीवेल पब्लिक, सुमित्रा मॉर्डन स्कूल, एलपीएस, विद्या ज्ञान पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, ग्रीनफील्ड एकेडमी, सेक्त्रस्ेड हार्ट पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। अब यह विद्यार्थी अपने कॅरिअर संवारने के लिए जुट गए है।