फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट का घर बचाता रहा होमगार्ड, उसके घर हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कमरों के ताले तोड़ पार कर दिया लाखों का सामान
विज्ञापन

मछरेहटा/महमूदाबाद (सीतापुर)। मछरेहटा में एक होमगार्ड के घर में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। उन्होंने घर से जेवर, नकदी व बर्तन सहित लाखों का माल पार कर दिया। उधर, महमूदाबाद में भी चोरों ने बैंक के एक सुरक्षा कर्मी के घर से घुसकर हजारों की नकदी चुरा ली।

मछरेहटा इलाके के दौलतपुर गांव निवासी होमगार्ड कमलेश चंद्र ने बताया कि उसकी ड्यूटी नगर मजिस्ट्रेट के आवास पर थी। बुधवार रात वह नगर मजिस्ट्रेट के घर ड्यूटी पर था। इस रात उसके घर में पत्नी, बहू व बेटी थी। रात को चोर चैनल खोल कर उसके घर घुस गए।
विज्ञापन


घर के कमरों के ताले खोलकर जेवर, नकदी, बर्तन सहित करीब चार लाख का माल पार कर दिया। रात करीब ढाई बजे बच्चे ने रोकर दूध मांगा। उसको दूध देने के लिए पत्नी उठी तो घर के कमरों के दरवाजे खुले थे। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।

इस पर कमलेश को सूचना दी गई। कमलेश ने बताया कि तीन बजे उसे पत्नी ने चोरी की सूचना दी। तब उसने सिटी मजिस्ट्रेट आवास से ही यूपी-100 को फोन किया। बाद में उसने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसका कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है।

उधर महमूदाबाद में भी बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। यहां के कैथीटोला निवासी गिरधारीलाल वर्मा के मकान में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। यहां सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात संदीप यादव किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन


संदीप सुबह बैंक ड्यूटी के लिए निकल गए। इसी बीच दोपहर में किसी पहर चोर घर में घुस गए और संदीप के कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखी पैंट की जेब से आठ हजार की नकदी पार कर दी। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें