फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को नमन कर दी भावभीनी श्रद्वांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें दिन भी हुईं श्रद्धांजलि सभाएं, जलाए गए पुतले
विज्ञापन

सीतापुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को भी कई जगहों पर पुतले जलाए गए। श्रद्धांजलि सभाएं हुईं जिसमें शहीदों को पुष्प अर्पित करके उनके योगदान को नमन किया।

झरेखापुर इलाके के बेलामऊकलां के ग्रामीणों में पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। उसके बाद गांव के बाहर नहर चौराहे पर एकत्रित होकर पुतला फूंका।
विज्ञापन


बाद में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अंशू दीक्षित, संदीप अवस्थी, महेन्द्र कुमार, मुकेश आदि मौजूद रहे। नेरी इलाकेे के सैनिक संजीवनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जुलूस निकाला। उसके बाद भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रश्मि मित्तल, शिल्पी अग्रवाल, विकास मित्तल, सागर अवस्थी, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे। रामपुर मथुरा इलाके के गोंडा देवरिया स्थित बाबा बालकराम इंटर कॉलेज में शिक्षकों सहित हजारों बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर बहादुर सिंह, राकेश, जसविंदर, वीरेंद्र शुक्ल, रवींद्र सिंह सहित हजारों बच्चे और शिक्षक तथा शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं शहर में कांग्रेस पार्टी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें