फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 60 हजार की सम्पति जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानाक्षेत्र के बमभिया गांव में रहने वाले फेटर के घर में मंगलवार को खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क उठी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया। गृहस्वामी के अनुसार, अग्निकांड में करीब 60 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गौवंश के अवशेष बरामद होने से हड़कंप
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव इलाके में गन्ने के खेत से गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर दफनाते हुए अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। तालगांव के अमौरा मोतीसिंह गांव निवासी कैलाश के गन्ने के खेत में मंगलवार दोपहर गौवंश के अवशेष पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तालगांव व मानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौवंश के अवशेष कब्जे में लेकर दफना दिए। सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें