फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहस्थी राख होने के साथ ही दो मवेशी जलकर मरे
विज्ञापन

कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख अफरातफरी मच गई। कोतवाल मिश्रिख ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू तो पा लिया, मगर तब तक दो मवेशी जलकर मर गए। जबकि एक युवक बुरी तरह झुलस गया।

अग्निकांड में गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। तहसील प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अमटामऊ गांव निवासी मालती मंगलवार की शाम अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ब्रजेश राय ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख होने के साथ ही दो भैंस जिंदा जलकर मर गईं। आग बुझाते समय मालती का लड़का अनीस झुलस गया। सीएचसी मिश्रिख में उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें