फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में रही तालाबंदी, पांच अरब का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने इलाहाबाद मंडलीय कार्यालय पर दिया धरना, 32 बैंकों की 280 शाखाओं में रही हड़ताल
विज्ञापन

सीतापुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। इससे जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में तालाबंदी रही। इस बंदी की वजह से जिले में करीब पांच अरब रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। वहीं खाताधारकों को खासी मुसीबत उठानी पड़ी।

वह एटीएम पर ही निर्भर रहे। पिछले दो दिन से लगातार बैंक बंद होने से अधिकतर एटीएम भी मौके पर दगा दे गए। उधर, हड़ताली बैंक के अफसर-कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही धरने में सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी जड़ा।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिले की 32 बैंकों की 280 शाखाएं हैं। राष्ट्रीय बैंक बंदी के आह्वान पर बुधवार को बैंकों के अफसर-कर्मचारी रोजाना की तरह ऑफिस पहुंचे मगर बैंकों के चैनल व शटर नहीं खुले। वे बंद ही रहे। इससे बैंकों में ताले लटके रहे। उधर, राष्ट्रीय बैंक बंदी के आह्वान पर बुधवार को बैंक अफसर-कर्मचारी इलाहाबाद बैंक मंडलीय कार्यालय पर एकत्र हुए।

यहां पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की जमकर भर्त्सना की। इलाहाबाद बैंक के मंडलीय अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की बैंक विरोधी नीतियां एवं उच्च प्रबंधन के नकारात्मक रुख के कारण देशभर के दस लाख से अधिक बैंक अधिकारी आज सड़क पर उतरे हैं।

विजया बैंक व देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय व सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करते हैं। वेतन पुनरीक्षण, पेंशन, पुनरीक्षण की मांग के समर्थन में आज हम सब हड़ताल हैं। हम बैंक अधिकारियों का वेतन पुनरीक्षण नवंबर 2017 से लंबित हैं।

केंद्र सरकार व आईबीए की हठधर्मिता एवं हीलाहवाली, मजदूर विरोधी नीतियों के चलते उक्त समझौते में विलंब हो रहा हैं। सरकार को बैंक अफसरों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं। सरकार जिन योजनाओं में अपना श्रेय ले रही हैं। उसको धरातल पर उतारने में हम लोगों ने जीजान से मेहनत की हैं। इस हठधर्मिता को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में ग्रामीण बैंकें भी शामिल रही। इसकी वजह से खाताधारक परेशान हैं। उन्होंने एटीएम की ओर रुख किया, लेकिन वह भी कुछ देर बाद वे दगा दे गए। प्रदर्शन में पंजाब नेशनल बैंक के जिला मंत्री प्रकाश मिश्रा, अंजनी पांडेय, प्रशांत शुक्ल, अजय शर्मा, सौरभ सिन्हा, सुबोध बाजपेई, मोहित तिवारी, शशिराज, विवेकराज, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कई दिनों से बाधित है लेन-देन, आज पटरी पर आएगी व्यवस्था
बैंकों में पिछले गुरुवार को ठीक ढंग से कामकाज हुआ था। उसके बाद शुक्रवार को हड़ताल हुई। उसके अगले शनिवार व रविवार को छुट्टी के चलते बंदी रही। केवल सोमवार को बैंक खुले तो उस दिन काफी भीड़भाड़ होने की वजह से लोगों के कम ही काम हो पाए।
विज्ञापन


फिर मंगलवार को क्रिसमस व बुधवार को हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हुआ। अब गुरुवार से काम पटरी पर लौट आएगा। इस दिन बैंकों में काफी भीड़भाड़ होने की उम्मीद हैं।

ठप रहा कामकाज
बैंक अफसरों की हड़ताल की वजह से आज बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। एटीएम के जरिए लोगों को कैश लेन-देन की व्यवस्था की गई थी।
-प्रवीन कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें