फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के तीन घरों से लाखों का माल बटोर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार रात चोरों ने एक ही गांव के तीन मकानों से लाखों का माल पार कर दिया। भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चडऱा निवासी चिरंजीवी लाल के घर पीछे दीवार के सहारे चढ़कर छत के रास्ते चोर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। बक्सा सुबह घर के पीछे पड़ा पाया गया। गृह स्वामी के मुताबिक बक्से में रखे 35 हजार रुपये नगद व जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल चोरी हुआ।

इसके बाद चोर गांव के ही राजेश के घर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। बक्से में करीब दो लाख के जेवर होने की बात गृह स्वामी कह रहे हैं। इनका खाली बक्सा भी सुबह घर के पीछे पड़ा मिला है।
विज्ञापन


चोरों ने तीसरा निशाना रामखेलावन के खाली पड़े घर को बनाया। रामखेलावन परिवार सहित हरिद्वार गए हैं। उनके घर से काफी सामान चोरी हुआ है। रामखेलावन के भाई नरेश ने बताया कि घरवालों के वापस आने पर ही चोरी गई सम्पत्ति की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें