फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा, सिधौली व रेउसा थाना क्षेत्रों में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बालक को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे रामपुर मथुरा, सिधौली व रेउसा थाना क्षेत्रों में हुए हैं।

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जरावन निवासी सर्वेश कुमार (20) रिश्तेदारी में रामपुर मथुरा के ग्राम गोंडा देवरिया गया था। सोमवार को वह बाइक से वापस घर को चले। रास्ते में कालिका देवी चौराहे के निकट एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सर्वेश कुमार नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत सड़क के किनारे खड्डे में गिर गया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हमऊ निवासी पुनीत अवस्थी (22) सिधौली कस्बे के सिद्धेश्वर नगर निवासी मुन्नी लाल की पुत्री पूजा देवी (16) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।

रास्ते में सिधौली बिसवां मार्ग कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हमऊ के निकट एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पुनीत व पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पूजा देवी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूजा ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम करसा निवासी जगदीश सोमवार को अपने पुत्र अरुण (7) के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम चंदौली के निकट साइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें