फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन से अंधेरे में कुचलाई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन से अंधेरे में कुचलाई
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से खड़ी हुई समस्या

संदना (सीतापुर)। ट्रांसफार्मर फुंकने से गोंदलामऊ का कुचलाई गांव इन दिनों अंधेरे में है। नौ दिन बाद भी न तो ट्रांसफॉर्मर बदला गया और न ही यहां की बाधित विद्युतापूर्ति बहाल हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत कुचलाई में सिधौली पावर हाउस से विद्युतापूर्ति होती है। यहां पर 29 जून को ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इससे कुचलाई गांव की विद्युतापूर्ति ठप हो गई थी। ट्रांसफॉर्मर को खराब हुए करीब नौ दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके यहां ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है। जबकि यहां के जले ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के लिए ग्रामीण लगातार जिम्मेदारों को अवगत करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब नौ दिन पूर्व गांव का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। जिसको अभी तक बदला नहीं जा सका है और बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई है। ऐसे में विभागीय लापरवाही से कुचलाई गांव के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। यहां के लोगों ने प्रशासन से विद्युत आपूर्ति बहाली की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें