फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विभाग के रडार पर 41 राशन की दुकानें, चेनिया के कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। जिले में मई माह की समीक्षा में 41 कोटेदार फेल हो गए हैं। इन कोटेदारों ने मई माह में 50 फीसदी या उससे कम राशन का वितरण किया है। यह शासकीय आदेशों के अनुरूप नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को इन कोटेदारों की जांच के आदेश दिए हैं। इसी मामले में लहरपुर के चेनिया गांव के कोटेदार भी दोषी पाए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चेनिया गांव कोटेदार रमेश कुमार की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के समय दुकान पर मात्र 10 किलो चावल ही स्टॉक में पाया गया, जबकि दुकान में 36 क्विंटल 885 किलो गेहूं, 55 क्विंटल 788 किलो चावल और 21 किलो चीनी होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि खाद्यान्न व चीनी की कालाबाजारी की गई है। कई कार्डधारकों ने जांच में बताया कि विक्रेता द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद गल्ला नहीं दिया जाता है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अवशेष खाद्यान्न को ग्राम मिदनिया के विक्रेता सुरेश कुमार की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में डीएम के आदेश पर रमेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें