फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर नगर पालिका के ईओ समेत 40 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सीतापुर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पॉजिटिव हो गए। इससे नगर पालिका में हड़कंप मच गया। ईओ ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 40 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3436 पहुंच गई है। इन मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। नगर पालिका सीतापुर को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान वहां सैनिटाइजेशन का काम होगा। वहां के कर्मचारी कोरोना जांच कराएंगे। पालिका में शनिवार से फिर से काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सीतापुर नगर पालिका के ईओ गुरु प्रसाद पांडेय लगातार शहर में साफ-सफाई व हॉटस्पॉट इलाकों में सैनिटाइज करवा रहे थे। आशंका है कि वे इसी दौरान संक्रमित हो गए। ईओ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नगर पालिका के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले नगर पालिका में जलकल अभियंता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व एक बाबू पहले ही पॉजिटिव हो चुके है। अब ईओ के संपर्क में आए कर्मचारी अपने आप को क्वारंटीन कर रहे है।
इसके अलावा रेउसा सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि सेवता के मजरा केवलपुरवा व अकसोहा में एक-एक लोग पॉजिटिव हुए है। इसके अलावा धौरेमऊ, रामनगर एलिया, पिपरीकलां, सीएचसी बिसवां, पुरैनीगंज बिसवां, संजय नगर बिसवां, राजेपुर डहरगांव, नेवादा, जिला महिला अस्पताल, हैडिंल कॉलोनी, सिविल लाइन, श्रीनगर कॉलोनी, माल मसीदा, तरीनपुर, लक्ष्मीनगर, आर्यनगर, मलेथु रामपुरकलां, अटरिया, लोहारबाग में पॉजिटिव केस आए है। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी तीन लोग पॉजिटिव हुए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि इन मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

अफसरों के साथ बैठकों में हुए थे शामिल
ईओ के पॉजिटिव होने के बाद अन्य भी अफसरों में संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। कारण, ईओ बराबर प्रशासनिक बैठकों में प्रतिभाग कर रहे थे। शहर के वार्डों में निरीक्षण करके नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बैठकें कर रहे थे। इससे ईओ तमाम अफसरों के संपर्क में आए थे। अन्य अफसरों में भी संक्रमण का खतरा हो सकता है।
कोरोना को चार और लोगों ने दी मात
एल-वन हास्पिटल के इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि 32 मरीज भर्ती है। चार मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इस पर बुधवार को उन्हें घर भेज दिया गया। बीसीएम से संबद्ध अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया कि 11 मरीज भर्ती है। एमजे गोल्डेन पैलेस के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया इस समय 27 मरीज एडमिट है।
लहरपुर में बैंक बंद, लौटे खाताधारक
लहरपुर नगर की इंडियन बैंक में एक दिन पहले एक बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला था। बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक शाखा को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। जिससे बैंक ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। बैंक के बंद होने की कोई भी सूचना बैंक के बाहर प्रदर्शित न किए जाने के कारण बाहर गांवों से आए खाताधारकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वह मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें