फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.92 लाख नौनिहालों को इसी महीने मिल जाएंगे स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सड़क के किनारे बैठी एक महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। पास बैठे बच्चों के भागने से उनकी जान बच सकी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर से प्रतिमाओं को विसर्जित करने ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पासिनपुरवा मजरे टपरा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। मंगलवार को मथुरा के पुत्र राजकुमार के ट्रैक्टर से प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए बांसुरा घाट ले जा रहे थे। बांसुरा कस्बे के पास पासिन पुरवा गांव के किनारे बच्चे व कामिनी देवी (45) बैठी थीं।
ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से समी चला रहा था। ट्रैक्टर को देखकर बच्चे तो भाग खड़े हुए, लेकिन कामिनी नहीं भाग सकी। ट्रैक्टर के दोनों पहिये उसके ऊपर से गुजर गए। दुर्घटना में कामिनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें