फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.37 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे 13 सौ परीक्षक

Mon, 24 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की चार लाख 37 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य में 127 उप प्रधान परीक्षक व 1292 परीक्षक नियुक्ति किए गए है। इसके लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन उत्तरपुस्तिकाओं में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियां शामिल है।
विज्ञापन


27 अप्रैल से शुरू होने वाले मूल्यांकन को लेकर तैयारियां चल रही है। 21 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएगी।

जबकि एक केंद्र पर इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में इंटर का मूल्यांकन होगा। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने बताया यहां पर दो लाख 37 हजार 469 कॉपियों जांची जाएगी। इन कॉपियों का अलाटमेंट हो गया है। बस कॉपियां आना बाकी है। इसके लिए 55 उप प्रधान परीक्षक बनाए गए है। 575 परीक्षक लगाए गए है।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। प्रधानाचार्या रजनी ने बताया यहां पर एक लाख 844 कॉपियां चेक की जाएगी। इसके लिए 39 उप प्रधान परीक्षक व 394 परीक्षक नियुक्ति किए गए है।

एचकेपी की प्रधानाचार्या गीता ने बताया इस केंद्र पर हाईस्कूल की 98 हजार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 33 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए है। 323 परीक्षक की तैनाती की गई है। शासन द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं का अलाटमेंट कर दिया गया है। जल्द ही उत्तरपुस्तिकाएं आ जाएंगी। 27 अप्रैल से तीनो केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।

मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों के नियुक्ति पत्र शासन ने विभाग को मुहैया करा दिए है। इन नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। डीआईओएस ने बताया सभी प्रधानाचार्य अपने कॉलेज के शिक्षकों के नियुक्ति पत्र प्राप्त करके इनका वितरण कराना तत्काल सुनिश्चित करें। समय रहते शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए कार्यमुक्त कर दें।
विज्ञापन


मूल्यांकन को लेकर तीनो केंद्रों पर तैयारियां चल रही है। उत्तरपुस्तिकाओं का अलाटमेंट हो चुका है। 27 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन प्रारंभ हो जाएगा।
-राजा भानु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें