फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जुकाम, बुखार व खांसी के 3,870 मरीजों ने कराया इलाज

Sun, 28 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पीएचसी पाल्हापुर में मरीज देखतीं चिकित्सक । संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को मौसम जनित बीमारियों के अधिक मरीज पहुंचे। मेले में 3,870 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन

72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से मेले का शुभारंभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक काफी भीड़ लगी रही। उसके बाद तेज धूप के चलते केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते रहे। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि इस समय डिहाईड्रेशन के मरीज अधिक आ रहे हैं। इससे संबंधित दवाएं केंद्रों पर मौजूद हैं। चिकित्सकों को चार बजे तक मेले में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह की मरीजों को दवा दी गई। मरीजों को सलाह दी गई कि अगर फायदा न हो तो अपने नजदीकी सीएचसी से दवा ले सकते हैं।


10 किलोमीटर दूर जांच
पीएचसी सेवता में डॉ. विजय कुमार ने 37 मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित कीं। डॉ. विजय ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, एलर्जी व पेट संबंधी बीमारियों के आए थे। पीएचसी में वर्तमान में स्थायी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। डॉ. विजय सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मरीजों का उपचार करेंगे। स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से लैब असिस्टेंट की तैनाती न होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर रेउसा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्मी से रहें सजग
लहरपुर के पीएचसी खैरुल्लापुर में डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने 74 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दीं। उन्होंने लोगों को भीषण गर्मी से बचाव व सजग रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण अधिकांश मरीज वायरल फीवर, डायरिया, खांसी, जुकाम, त्वचा व पेट रोग के आ रहे हैं।
40 लोगों ने कराया इलाज
पीएचसी पाल्हापुर में डाॅ. ज्योति गुप्ता ने 40 मरीजों का इलाज किया। पांच मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सक ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार व पेट दर्द से पीड़ित आए। इलाज कराने आईं प्रीती व साहिबा ने बताया कि बुखार की शिकायत थी। चिकित्सक ने जांच कर दवाई दी है।

मौजूद रहा पूरा स्टाफ
पीएचसी जहांगीराबाद में डाॅ. अंशुमान शुक्ल की मौजूदगी में पूरा स्टाफ मौजूद रहा। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि दोपहर दो बजे तक 20 मरीज आए थे। इनमें 10 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। इन मरीजों की जांच करके दवाइयां दी गईं। दो मरीजों का एचबी टेस्ट भी किया गया।
विज्ञापन

16 मरीजों को मिला इलाज
पीएचसी सकरन में रविवार को आयुष चिकित्सक डॉ. डॉक्टर भंडेल ने 16 मरीजों को दवाइयां दी। इनमें चर्म रोग के तीन, पेट रोग के दो, शुगर रोग के दो, सांस रोग के एक व बुखार के आठ मरीज शामिल रहे। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार, स्टाफ नर्स शशिकांती आशा रेखा वाजपेयी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें