फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 3731 सम्मान निधि समस्याओं का किया समाधान

Wed, 31 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किसान सम्मान निधि की समस्याओं के समाधान के लिए 143 ग्राम पंचायतों में शिविर लगा। इसमें 4585 किसानों ने सम्मान निधि न मिलने की अर्जी दिया। इसकी सुनवाई कृषि सहित अन्य विभाग के अफसरों ने की। इनमें से 3731 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। मछरेहटा ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में शिविर लगा। जिसमें 36 ईकेवाईसी, 78 आधार सीडिंग के मामले निस्तारित किए गए।

सिधौली तहसील के ग्राम हरदोइया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पीएम किसान सम्मान निधि की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इसमें लाभार्थियों को ई केवाईसी और एनपीसीआई से खाते को लिंक कराया गया। किसानों का ईकेवाईसी भी किया गया।
विज्ञापन


शिविर में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों के आधार और नाम में गड़बड़ी है। उसे शीघ्र सुधार करा लें। ऐसे किसान जिनको किसान सम्मान निधि किसी कारण से प्राप्त नहीं हो पा रही है। वह आधार कार्ड, खतौनी में त्रुटि ठीक करवाकर जमा करें। ब्लॉक एलिया, महोली, महमूदाबाद, लहरपुर, मिश्रिख क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने बताया 143 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया। 4585 शिकायतों में से 3731 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें