फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंचायत सहायक केवल पंचायत भवन में करेंगे काम

Wed, 31 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत सहायत ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन में लापरवाही कर रहे हैं। उनसे जो दूसरे काम लिए जा रहे हैं उनमें वह ज्यादा रुचि ले रहे हैं। जिससे कई पंचायत सचिवालय बंद रहते हैं। अब जॉब चार्ट तैयार किया गया है, पंचायत सहायक केवल पंचायत भवन में ही काम करेंगे।
विज्ञापन


जिले की 1599 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 1594 पर पंचायत सहायक कार्यरत हैं। उच्च स्तरीय समीक्षा में पाया गया कि अन्य विभागों से संबंधित कार्योँ जैसे आयुष्मान कार्ड आदि में पंचायत सहायक की भूमिका सराहनीय रही है, लेकिन पंचायतीराज विभाग के कार्यों में इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे पंचायत सचिवालय ढंग से संचालित नहीं हो रहे हैं।
अब पंचायत सहायक किसी अन्य ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला मुख्यालय पर कार्य नहीं कर सकेंगे। उन्हे तैनाती वाली ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय में ही कार्य करना है। जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



पंचायत सहायकों को सौंपे गए कार्य
पंचायत सहायकों को प्रतिदिन ग्राम सचिवालयों को संचालन करना है। ई-ग्राम स्वराज व पंचायत गेटवे पोर्टल का संचालन करना है। ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन इंट्री करना, राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का पेमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, आरजीएसए, अंत्येष्टि स्थल आदि का भुगतान, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की देखरेख, व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग सर्वे का कार्य, ओडीएफ प्लस के कार्य, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कराए गए कार्यों की रिपोर्टिँग, ग्राम सचिवालय में स्थापित जनसेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक अभिलेख व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। वह ग्राम पंचायतों की सभी बैठकों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें