फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 369 विद्युत सखियां घर बैठे जमा करेंगी बिजली बिल

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 369 विद्युत सखियों को प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों के बिल घर पर ही जमा करेंगी। इसके साथ ही बिजली संबंधी अन्य कार्यों में भी उपभोक्ताओं की मदद करेंगी। इससे विद्युत सखियों की आमदनी होगी।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य निरंतर चल रहा है। इसके लिए समूह की चयनित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

इसी के तहत 580 विद्युत सखियों का चयन किया गया है। इन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। खैराबाद स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र पर उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा चयनित मॉस्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 369 विद्युत सखियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन्हें बिजली बिल जमा करने की जानकारी दी गई। मशीन के संचालन की तरकीब भी सिखाई गई है जिससे ये बेहिचक बिल जमा करने का काम कर सकें।
विज्ञापन


211 विद्युत सखियों को वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य जारी है। लक्ष्य के अनुरूप सभी चयनित विद्युत सखियों को प्रशिक्षण देकर उनको काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



73 स्वयं सहायता समूहों का बढ़ेगा कारोबार
सात ब्लॉकों के 73 महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए उन्हें बैंक से एक करोड़ नौ लाख 50 हजार रुपये का कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) जारी किया गया है। इससे समूह की महिलाएं अपना कारोबार बेहतर ढंग से कर सकेंगी। पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अल्लीपुर के गायत्री स्वयं सहायता समूह का सीसीएल जारी कर दिया गया है। इससे इसकी अध्यक्ष लक्ष्मी उत्साहित हैं। वह बताती हैं कि समूह से 13 महिलाएं जुड़ी हैं। सभी गरीब परिवारों से हैं। सीसीएल जारी हाेने से कपड़े के बैग बनाने के काम को गति मिलेगी। सकरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेवान के गृह लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की सचिव रजनी ने बताया कि सीसीएल से डेरी के काम में इजाफा होगा। दो भैंस और एक गाय के दूध की बिक्री की जा रही है। भैंस और गायों की संख्या बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें