सीतापुर। विधानसभा हरगांव क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 3.56 करोड़ की धनराशि से पांच सड़कों का दुरुस्त बनाने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। बजट स्वीकृति के बाद विभागीय स्तर से इसकी कवायद शुरू हो गई है।
हरगांव विधानसभा क्षेत्र के बेहटा ब्लॉक में लहरपुर-भदफर मार्ग से विलायतपुर तक इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य 101.80 लाख से जबकि हरगांव ब्लॉक में लहरपुर-लखीमपुर मार्ग से ओझियापुर तक इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य 78.70 लाख से कराया जाएगा। लहरपुर ब्लॉक में ताहपुर पेंटेंड कल्लू की दुकान से दयालनाथ बाबा मंदिर तक इंटरलाकिंग कार्य के लिए 50.60 लाख व हरगांव ब्लॉक में ग्राम मदनापुर से कबीरपुर तक 65.60 लाख रुपये से इंटरलाकिंग का काम कराया जाएगा। इसी ब्लॉक के ग्राम विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय से पेंटेंड रोड तक 59.40 लाख रुपये से इंटरलाकिंग निर्माण कार्य होगा। (संवाद)