सीतापुर। जिले के माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 11 व 12 के 3,448 छात्र-छात्राएं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में दक्ष बनेंगे। इन सभी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में पंजीकरण कराया है। इन सभी को 15 अप्रैल से 20 घंटे का निशुल्क कोर्स पढ़ाया जाएगा। यह प्रशिक्षण गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी, टीसीएस और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से दिया जाएगा।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एआई अवेयरनेस प्रोग्राम को पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को दो पॉइंट्स दिए जाएंगे। साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। ए आई अवेयरनेस प्रोग्राम में लखनऊ मंडल से 15,429 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें लखनऊ से सर्वाधिक 5,108 नामांकन हुए हैं। इसके बाद मंडल में सीतापुर से 3,448 नामांकन हुए हैं। बताया कि यह नामांकन नौ अप्रैल तक कराए जा सकते हैं। नामांकन के लिए स्कूल
https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI पर छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करा सकते हैं।