फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 72 केंद्रों पर 3200 मरीजों ने करवाया इलाज

Mon, 19 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 पहुंचे मरीज
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद में दोपहर दो बजे तक 23 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, लिवर व त्वचा रोग से संबंधित थे। चिकित्सक डाॅ. अंशुमान शुक्ल ने मरीजों का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या कम हो गई है।


18 मरीजों को बांटी दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में आयुष चिकित्सक डॉ. भंडेल ने 18 मरीजों को दवा दी। इसमें चर्म रोग के दो, मधुमेह रोग के दो, बुखार के 14 मरीज पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद इन सभी को दवा दी गई। सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार व स्टॉप नर्स शशिकांती मौजूद रहीं।
विज्ञापन




सीतापुर। जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में करीब 3200 मरीजों ने इलाज करवाया। पीएचसी पर प्राथमिक जांच की ही सुविधा होने के चलते सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे तक इनकी आवाजाही लगी रही। उसके बाद सन्नाटा पसर गया। इससे कई केंद्र समय से पहले ही बंद हो गए। इस दौरान अधिकतर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी, सीने में दर्द व त्वचा रोग से पीड़ित होकर आए थे। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दी कम पड़ने से मरीजों की संख्या कम हुई है। मेले में मरीजों की प्राथमिक जांच की गई। 300 मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें