फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 32 कर्मचारी

Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निकाय चुनाव के मतदान को पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए बुधवार को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्य हुआ। इसमें पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम (पी-1) को मतदान के दौरान प्रदत्त अधिकार व दायित्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीतापुर शिक्षण संस्थान में हुए इस कार्यक्रम में मौजूद मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष मतदान कराने से लेकर मतपेटी जमा करने तक का प्रथम प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों ने दिया। इस मौके पर सीडीओ अक्षत वर्मा ने कार्मिकों को निर्वाचन आयोग की ओर जारी दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
मतदान कार्मिकों के पहले प्रशिक्षण के दौरान 32 कार्मिक बिना किसी जानकारी के गैरहाजिर रहे। इनमें 25 पीठासीन व 7 मतदान अधिकारी प्रथम हैं। इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण के तहत 11 निकायों के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चार मई को मतदान होगा। मतदान कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए बुधवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान के 14 कक्षों में 1120 पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ।
उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति और जिला प्रशिक्षण अधिकारी एसके सिंह ने बतौर मास्टर ट्रेनर, कार्मिकों को उनके अधिकार और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदान कर्मियों को चैलेंज वोट के निराकरण से लेकर दिव्यांंग मतदाताओं के लिए व्याप्त व्यवस्था के बारे में बतताने के साथ ही मतपेटी खोलने और सील करने की विधि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें