फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बार एसोसिएशन सीतापुर की ओर से शहर कोतवाल के तबादले की आवाज मुखर की गई है। कोतवाल का तबादला व नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रद्घा मिश्रा को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष व पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष मिश्र ने मोबाइल पर वार्ता के दौरान शहर कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाकर मामला बार एसोसिएशन के समक्ष रखा। आरोप है कि बुधवार सुबह किसी मामले पर शहर कोतवाल टीपी सिंह ने आशीष मिश्र से मोबाइल पर बातचीत के दौरान अभद्रता की।

बार एसोसिएशन के महासचिव बुद्घि प्रकाश मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता आशीष मिश्र ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से संगठन के समक्ष प्रकरण रखा। संगठन की बैठक में शहर कोतवाल का तबादला न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका सीतापुर में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही आशीष की पत्नी श्रद्घा को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग भी प्रशासन से की गई है। इस मौके पर मुकुल मिश्र, राजेंद्र भट्ट, गिरीश मिश्र, अंबरीश शुक्ला, दिनेश मौर्या, विजय अवस्थी, सर्वेश कुमार पांडेय, सीमा खान व विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें