फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात मकान राख, 12 मवेशी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। नींबा मजरा गड़चपा गांव में रविवार दोपहर एक घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते सात घरों को जला कर राख कर दिया। 12 बकरियां जिंदा जल गईं। करीब डेढ़ लाख की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के नींबा मजरा गड़चपा गांव निवासी तरन्नुम के घर दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग ने देखते ही देखते पड़ोस के जान मोहम्मद, हफीज, हनीफ, रईसुन, मुस्तकीम व रामबली के घरों को चपेट में ले लिया।

सबसे अधिक रईसुन का नुकसान हुआ। इनकी 12 बकरियां जल मरी। घर जलने के साथ ही कच्ची दीवार भी ढह गई। यह लोग गरीब परिवारों से जुड़े थे। सभी का लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। खबर पाकर पुलिस व तहसील प्रशासन से राजस्व कर्मी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें