फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में थम गई दो युवकों की सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया व सिधौली इलाके में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

अटरिया/सिधौली (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में सड़क हादसों के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अटरिया थानाक्षेत्र के रामपुर टेडवा गांव निवासी सुंदर (45) पुत्र पुत्तीलाल दिहाड़ी मजदूरी करने लखनऊ जाता था। शुक्रवार की सायं करीब 6 बजे लखनऊ से आने के बाद वह अटरिया में खड़ी अपनी साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


नीलगांव मार्ग पर हिन्द भट्ठा के करीब एक ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक कुछ दूर आगे वाहन छोड़कर भाग गया। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं, सिधौली कोतवाली क्षेत्र के गत गुरुवार की शाम मुकीमपुर चौराहे पर डिवाइडर पार करते समय पुलिस के वज्र वाहन की टक्कर से जख्मी बाइक सवार जंधौरा निवासी पप्पू (30) पुत्र हेमराज की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई अमरसेन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत होने का मामला दर्ज करते हुए वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में चार जख्मी
रेउसा (सीतापुर)। थानाक्षेत्र के सेवता निवासी राजू अवस्थी बहराइच से वापस आ रहे थे। रेउसा में किसी काम से उन्होंने अपनी कार रोकी। इसी बीच महमूदाबाद की ओर से आ रही एक कार ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में राजू व उसकी कार में सवार गुड़िया व दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें