फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में मारी ठोकर, कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद( सीतापुर)। महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर पर्वतपुर के पास शुक्रवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के सनवर्षा मजरे जगदीश हजरिया गांव निवासी अब्दुल काहिर (30) पुत्र छेद्दू अपने साथी रिजवान (20), सिराज खान (22) निवासी धर्मपुर तथा सायरा बानो (20) पुत्री अकबर, सिराज खां निवासी धर्मपुर तथा साराबानो (25) पुत्री अकबर तथा सायरा के पांच वर्षीय बेटे हमजा व एक साल की इकरा के साथ कार से महमूदाबाद आ रहा था।

तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बाएं ओर कटे पड़े पेड़ से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। कार चालक अब्दुल काहिर को गंभीर चोटें आई और वह मौके पर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


रिजवान व सिराज को घायल अवस्था में सीएचसी महमूदाबाद लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना होते ही कार में आग लग गई। आग लगने से ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिया भी जलकर राख हो गए। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे पास पड़ोस के ग्रामीणों ने आननफानन में कार सवारों को बाहर निकाला और इलाज के लिये सीएचसी महमूदाबाद भेजा।

सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी
रेउसा। थाना रेउसा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का सीएचसी पहुुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

कोतवाली बिसवां के मोहल्ला झज्जर निवासी लल्लू की पुत्री नैना अपने मामा रेउसा थाना के कोडरी निवासी सोहन के घर आई थी। शुक्रवार को अपने ममेरे भाई श्यामू के साथ बिसवां जा रही थी। इसी प्रकार थानगांव के बरा निवासी अनीसा पत्नी अनीश थाना सदरपुर के सरैया यगांव रिश्तेदारी में जा रही थी।

सभी लोग डाला में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में बिसवां मार्ग पर रघूपुरवा के पास तेज रफ्तार में ट्रक ने डाले में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे नैना (15) श्यामू (10) व अनीसा (45) आदि जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें