फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जुआ के दो फड़ों का भंडाफोड़ कर 21 जुआरी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
69 हजार की नकदी, 14 मोबाइल व दो बाइक बरामद
विज्ञापन

बिसवां/सिधौली (सीतापुर)। बिसवां और सिधौली पुलिस ने छापेमार कर जुए के दो अड्डों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 21 जुआरियों को हिरासत में लेते हुए 69 हजार की नकदी, 14 मोबाइल व दो बाइक बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक जुआरी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकला।

नगर बिसवां की मास्टर कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार रात पुलिस को बड़े पैमाने पर जुआ होने की खबर मिली। दरोगा जितेंद्र बहादुर यादव, राजकिशोर ने मातहतों के साथ दबिश देकर जुबैद खान, नईम खान, आशिक अली, सुलेमान, हिफाजत, नूर मोहम्मद, गुड्डू, निजाम अली, शुएब, परवेज, एहतिशाम को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने फड़ से 62,000 रुपये, जामा तलाशी में 5865 की नकदी, ताश गड्डी, 14 मोबाइल व दो बाइक बरामद की हैं। जबकि एक जुआरी पुलिस पर तमंचे से फायरिंग करता हुआ भागने में कामयाब रहा। उसकी पहचान पप्पू बेग निवासी टोला के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उधर, कोतवाली सिधौली क्षेत्र के टडई खुर्द गांव के एक बाग में पुलिस ने छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए कमलेश, छोटू निवासी बसंतपुर थाना रामकोट, मंगल, अभिषेक निवासी बहादुरपुर कस्बा सिधौली, राजेश, विक्रम निवासी टडई खुर्द थाना सिधौली, परमेश्वर, प्रमोद, सर्वेश व सलीम निवासी मदनापुर थाना सिधौली के पास से ताश की गड्डी व 980 रुपये तथा फड़ से 1280 की नकदी बरामद की गई है।

कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें