फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे से नगर समेत गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर स्थित 132 केवीए विद्युत पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई। दस घंटे बाद भी यहां की बाधित आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बत्ती गुल होने से नगर समेत 10 गांवों के करीब 50 हजार लोग परेशान हैं। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के अफसर ट्रांसफार्मर की मरम्मत में कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन


नगर स्थित 132 केवीए विद्युत पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई। दस घंटे बाद भी अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली गुल होने से नगर समेत 10 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बारे में अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश ने बताया कि इचौली स्थित 132 केवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी को विशेषज्ञ सही करने में लगे हैं। विकल्प के रूप में 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगवा लिया गया है। पर इस 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तेल डालकर स्टार्ट करने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए नगर व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पुरानी व्यवस्था सिधौली से लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों से लाइन की पेट्रोलिंग कराई जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें