फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशैली सुधाओ नहीं तो कर दूंगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने निकायों में साफ सफाई, डस्टबिन व पीएम आवास मसले पर ली ईओ की क्लास
विज्ञापन

सीतापुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को निकाय कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों की जमकर क्लास ली। जल निगम के अधिशाषी अभियंता को कार्यशैली में सुधार न करने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी। सभी ईओ से कहा कि अगर साफ सफाई नहीं करा सकते हैं तो नौकरी करना छोड़ दो। वरना सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहो।

उन्होंने शहरी पीएम आवास, शौचालय व हैंडपंप की प्रगति कम मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। अफसरों से एक माह में धरातल पर काम दिखाने की सख्त हिदायत दी। यह सब जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर हुआ। जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से अफसरों की शिकायत न सुनने का रोना रोया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी कि वह जनता की समस्याएं सुनें, उनके निस्तारण के लिए अफसरों के पास जाएं। केवल फोन घुमाने से काम नहीं चलेगा। जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए नगर विकास मंत्री पहले सबसे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे।

यहां पर जनप्रतिनिधि की शिकायतें सुनी। उसके बाद अफसरों व ईओ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायकों ने अफसरों पर कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की। सदर विधायक राकेश राठौर ने कहा कि पूरा शहर कूड़ेदान में तब्दील है। जल निगम के अधिशाषी अभियंता सुनते नहीं है।

समीक्षा में पाया विधायक निधि से लगने वाले हैंडपंपों की प्रगति बहुत ही खराब है। इस पर अधिशाषी अभियंता सौरभ सुमन की जमकर क्लास ली। कहा कि सुधर जाओ वरना सस्पेंड करने में देर नहीं लगेगी। कॅरिअर बर्बाद हो जाएगा।

वहीं सभी ईओ को साफ सफाई व्यवस्था व फॉगिंग न कराने पर जमकर लताड़ लगाई। धरातल पर काम दिखने की सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी, राकेश राठौर, सुनील वर्मा, रामकृष्ण भार्गव आदि मौजूद रहे।

सदर व सेवता विधायक ने उठाया खूबपुर नाले का मुद्दा
खूबपुर मोहल्ले में जलनिकासी के लिए जिला प्रशासन ने करीब छह करोड़ नाले का स्टीमेट बनकर शासन को भेज दिया है। लेकिन बजट न मिलने की वजह से निर्माण नहीं हो पा रहा है। पूरे मोहल्ले में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे मोहल्लेवासी बहुत परेशान है। विधायक राकेश राठौर व ज्ञान तिवारी ने नाला निर्माण की शिकायत की। इस पर मंत्री ने यथाशीघ्र बजट रिलीज करने की बात कही।

एक महीने में मांगा प्रस्ताव
शहर में जलनिकासी व्यवस्था ठप हो चुकी है। बरसात होते ही अधिकांश मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। शिकायत मिलने पर मंत्री नाराज दिखे। उन्होंने जल निगम को एक माह के अंदर शहर की सीवर लाइन का प्रस्ताव बनाकर सौंपने के निर्देश दिए।

पीएम आवास पर जताई नाराजगी
शहरी प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा की। जिसमें पाया शहर में अभी तक केवल 82 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। जबकि यह नगर निकाय की सबसे बड़ी योजना है इसमें ढाई लाख रुपया मकान बनाने का मिलता है। इस पर परियोजना अधिकारी डूडा को फटकार लगाई। प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ देने की बात कही।

गरीबी अमीरी नहीं, सब को दें शौचालय
शौचालय की समीक्षा में भी प्रगति बेहद खराब मिली। इस पर ईओ को फटकार लगाई कि शौचालय का लाभ सभी को दिया जाए। शौचालय निर्माण में गरीबी अमीरी को न देखा जाए। वहीं शहर में गंदगी की शिकायत मिलने पर 250 कूड़ेदान जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन
बैठक के बाद मंत्री खैराबाद पहुंचे। यहां पर बने सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आस पड़ोस के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने बीसीएम अस्पताल के पास निकले नाले की साफ सफाई व्यवस्था चेक की।
विज्ञापन


वहीं बीसीएम प्रशासिका ने नाला खुला होने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर डीएम शीतल वर्मा, एसपी प्रभाकर चौधरी, सीओ योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें