फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


अटरिया थाना क्षेत्र के देबीपुर गांव में रहने वाले लालजी सोनार पुत्र सीताराम की छावन बाजार में दुकान है। रविवार की शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर वह अपने बहनोई पुरानी दिल्ली के लिवाशपुर निवासी सुनील वर्मा के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान अटरिया-नीलगाव मार्ग पर बगहिया नहर पुुल के निकट अटरिया की तरफ जा रहे डंपर नेे पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालजी सोनार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। लेकिन कुछ दूरी पर मौजूद डॉयल 100 के वाहन को पीछा करता देख चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें