फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी ठोकर, देवर की मौत, भाभी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की सुसराल से भाभी संग वापस आ रहा था युवक
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके के कंचनपुर के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। इस हादसे में देवर ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि भाभी घायल हो गई। युवक अपनी भाभी के संग भाई की सुसराल से वापस घर आ रहा था।

सदरपुर थाना क्षेत्र के सुखांवा खुर्द निवासी शिवम पुत्र हरेराम अपने बड़े भाई मनीष की ससुराल से अपनी भाभी के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सदरपुर के कंचनपुर के निकट बिसवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक व उसकी भाभी घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन घायलों को सीएचसी बिसवां पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। चोटिल महिला का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में दो साइकिल सवार घायल
गोंदलामऊ। संदना थाना इलाके में सोमवार को साइकिल सवारों को मैजिक ने टक्कर मारी दी। हादसे में साइकिल सवार दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संदना के बेहड़ाकला गांव में रहने वाला रजनीश अपने रिश्तेदार वेदप्रकाश के साथ साइकिल से कोरौना स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालने आया था।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैंक के पास पहुंचते ही एक मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन समेत भाग निकला। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें