फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दरी फैक्ट्री राख,चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद कस्बे के तुरसावां मोहल्ले में हुआ हादसा
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दरी फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निकांड में सैकड़ों दरी जलकर राख हो गईं। फैक्ट्री स्वामी के मुताबिक, हादसा शॉर्टसर्किट से हुआ है। घटना में करीब चार लाख का माल जलकर राख हो गया।

थाना कस्बे के मोहल्ला तुरसावां निवासी मोहम्मद रफी ने मोहल्ले में ही दरी का कारखाना खोल रखा है। रविवार की शाम काम पूरा होने पर कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी फैक्ट्री में ताला लगाकर अपने घर चले गए। देर रात किन्हीं कारणों से फैक्ट्री में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे पहले कि किसी को इस घटना की जानकारी होती, आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी आगोश में ले लिया। तेज लपटों व धुएं का गुबार देख मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। इस पर नागरिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए, सूचना दमकल विभाग व कारखाने के स्वामी को दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले के नागरिकों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब तक फैक्ट्री में रखी दरियां, सूत और हथकरघे जलकर राख हो चुके थे। खबर पाकर मौके पर पहुंचे कारखाने के स्वामी ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब चार लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। कारखाने के स्वामी ने संदेह जताया है कि शॉर्टसर्किट से आग भड़की है। हादसा रात के वक्त होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें