फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग में निपुण होंगे राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
योग में निपुण होंगे राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी
विज्ञापन

सीतापुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब किताबी ज्ञान के साथ ही योग की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज के विद्यार्थियों को दो माह का विशेष योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी शासन ने तीन संस्थाओं को सौंपी है। डीआईओएस को प्रशिक्षण की तैयारी के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को अब तक स्कूल में कोर्स की शिक्षा दी जाती है। मगर अब उन्हें स्कूल में ही योग का भी प्रशिक्षण मिलेगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने इस संबंध में डीआईओएस को निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कहा गया कि, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना में योग प्रशिक्षण को शामिल किया गया है। अब इसका पारदर्शिता के साथ सभी विद्यालयों में क्रियान्वयन किया जाए। विद्यार्थियों को दो माह का स्पेशल योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उनको योग की सभी क्रियाएं सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद उनको प्रमाणपत्र भी मिलेगा। प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी शासन ने तीन संस्थाओं को सौंपी है। इसमें से कोई एक संस्था जनपद में प्रशिक्षण कराएगी। इसका लाभ जनपद में चल रहे 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस देवकी सिंह का कहना है कि, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण देने के निर्देश मिले हैं। ये कब से शुरू होगा इसको लेकर अभी निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें