वैन में लगी आग, हड़कंप
सीतापुर। शहर के मोहल्ला मिर्दही टोला में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब वहां पर खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई। दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर हालत सामान्य हो सके।
शहर के मोहल्ला मिरदही टोला निवासी डॉ. अनीस के घर के सामने एक वैन खड़ी थी। अचानक ही वैन में आग लग गई और वह जलने लगी। लपटों को देखते ही वहां हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि वैन में गैस किट लगी था, जिसकी वजह से आग भड़की है। वैन मोहल्ले के ही जावेद की बताई जा रही है।