पार्सल में मोबाइल की जगह निकली मूर्तियां
लकी ड्रा में नाम आने का झांसा देकर ठगे चार हजार रुपये
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। लकी ड्रा में नाम आने का झांसा देकर चार हजार ऐंठ लिए और मोबाइल की जगह मूर्तियां भेज दीं। पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दे दी है।
लहरपुर नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी मोहम्मद आमिर को एक युवक ने फोन कर लकी ड्रा जीतने की बात कही। ठग ने चार हजार रुपये लेकर मोबाइल देने का वादा किया गया। आमिर ने चार हजार दे दिए तो ठग ने उसके यहां एक पार्सल भेज दिया। पार्सल घर पहुंचने पर आमिर की खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि पार्सल खोलने पर उसमें से मोबाइल की जगह मूर्तियां निकलने पर उसे ठगे जाने का अहसास हो गया। आमिर ने बताया कि पार्सल जेएसके इंटर प्राइजेज बेगमपुरा दिल्ली की ओर से भेजा गया था। संपर्क करने पर सभी मोबाइल बंद मिले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।