फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक लाख का माल उड़ाया, एक घर में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख का माल उड़ाया, एक घर में प्रयास
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव इलाके गौरियाझाल गांव में चोरों ने एक घर से जहां जेवर, नकदी, बर्तन सहित लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। वहीं क्षेत्र के ही सिकंदरा गांव में चोरों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

तालगांव के गौरियाझाल गांव निवासी माता प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात चोर उसके घर में घुस गए। जिसके बाद चोरों ने 22 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को बताया गया। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में चोरों ने रिजवान के घर में चोरी का प्रयास किया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें