सीतापुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2025 के 312 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति मिलेगी। डीआईओएस ने इन विद्यार्थियों को सूची बीएसए को सौंप दी है। बीएसए ने बीईओ के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उनके बैंक खाते खुलवाने के लिए कहा है।
योजना में कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 12वीं तक एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलते है। इसमें सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होते हैं। इस बार 312 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अब इन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी। डीआईओएस ने बीएसए को उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची सौंप दी है। बीईओ को जिम्मेदारी दी गई है कि विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को इसकी जानकारी दें। साथ ही उन्हें राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाने सुनिश्चित करें, जिससे उनकी छात्रवृत्ति खातों में भेजी जा सकें। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी बीईओ से प्राथमिकता से काम पूरा करवाने के लिए कहा गया है।
2022-23 व 2024-25
इस योजना के तहत नवीनीकरण के लिए लाभार्थियों की तरफ से क्लेम बिल डाटा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसके लिए बीईओ उनसे संपर्क करके क्लेम बिल निश्चित समय के अंदर अपलोड करवाएंगे।