फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फंसे 3099 प्रवासी श्रमिक लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लॉकडाउन के बीच गैर राज्यों में फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को लुधियाना से दो श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस 3099 कामगारों को लेकर घंटों की देरी से जंक्शन पहुंची। प्रशासन ने बसों से श्रमिकों को रवाना किया।
विज्ञापन

सीतापुर रेलवे जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि लुधियाना से चलकर सीतापुर जंक्शन पहुंचने वाली पहली श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस का निर्धारित समय सोमवार सुबह 7.30 बजे तय था, लेकिन ये ट्रेन 11.50 बजे पहुंची। एसडीएम सदर अमित भट्ट ने बताया कि इस ट्रेन में करीब 1740 प्रवासी कामगार सवार थे, जिसमें सबसे अधिक सीतापुर के करीब 1200 श्रमिक थे।
जंक्शन अधीक्षक ने बताया कि लुधियाना से आने वाली दूसरी ट्रेन का जंक्शन पर पहुंचने का समय सोमवार सुबह 9.45 बजे का था, लेकिन ये ट्रेन शाम 3.20 बजे आई। एसडीएम के मुताबिक, इस ट्रेन में करीब 1250 श्रमिक थे, जिसमें सीतापुर के 600 प्रवासी थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि श्रमिकों को ट्रेन से उतरवाने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए सभी को स्टेशन से बाहर किया गया। बताया कि दोनों ट्रेनों में सीतापुर के करीब 1800 श्रमिक थे। बाकी अन्य जिलों के थे। रोडवेज की बसों से गैर जिले के कामगारों को उनके जिले और सीतापुर के श्रमिकों को उनके गांवों में भेजा गया, जहां पर सभी की स्क्रीनिंग कराई गई। इस दौरान डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी एलआर कुमार व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें