फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 213 बेड के अस्पताल में 305 मरीज भर्ती

Sat, 13 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद 
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में नए मरीजों को आसानी से बेड नहीं मिल पा रहे हैं। 213 बेड के अस्पताल में इस समय 305 मरीज भर्ती हैं। बरामदे में नए बेड डलवाए गए हैं। इसके बावजूद कमी दूर नहीं हो पा रही है। ऐसे में मरीजों को दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी जा रही हैं। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती करके इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल 136 साल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। समय के साथ बढ़ती डिमांड के चलते अस्पताल परिसर में तमाम नए विंग बन गए हैं। इससे अस्पताल परिसर में जगह नहीं बची है। दो मंजिला अस्पताल में 213 बेड फुल हो गए हैं।

महिला वार्ड, पेइंग वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, मेडिकल ए व बी वार्ड, सीनियर सिटीजन वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं बचा है। इमरजेंसी में हादसों में घायल होने वाले मरीजों को छोड़कर रोजाना 15 से 20 ऐसे मरीज आते हैं, जिनको भर्ती करके इलाज करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेड की है कमी
अस्पताल में मरीज अधिक आ रहे हैं। इस वजह से बेड की समस्या बनी हुई है। उपलब्ध संसाधनों के जरिये काम चलाया जा रहा है।
-डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें