फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आवास के नाम पर 30 हजार ठगे, जांच के आदेश

Sun, 01 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। ग्राम पंचायत कामापुर बहतलिया निवासी महिला ने ग्राम प्रधान पर आवास योजना के नाम पर 30 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की है। डीएम के आदेश पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन



उमावती ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अपने भाई के माध्यम से उन्हें आवास दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बाद आवास दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। उमावती का आरोप है कि पैसे देने के बाद भी उन्हें आवास नहीं मिला।
बताया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो ग्राम प्रधान और उनके भाई ने धमकाया। इस मामले में उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए डीएम से शिकायत की है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में प्रधान के भाई व प्रतिनिधि निजामुद्दीन ने बताया कि पैसे का आरोप झूठा और निराधार है। कोई पैसा नहीं लिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें