फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जनकल्याण के नाम पर की 30 लाख की ठगी, दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जनकल्याण के नाम पर ठगी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है। शहर के मोहल्ला स्वरूपनगर निवासी राजेंद्र खेतान के अनुसार जन कल्याण के लिए उनकी एक संस्था खेतान जी वेलफेयर सोसायटी के नाम दर्ज से है। वह इस संस्था के अध्यक्ष हैं। झांसी निवासी बिलाल अहमद, साबिर अली और विक्की उनसे पूर्व परिचित हैं। आरोपियों ने उनकी संस्था में जुड़कर काम करने की इच्छा जाहिर की। बताया कि उनके कई प्रोजेक्ट असम में चल रहे हैं।
विज्ञापन

वहां के बच्चों को पाठ्य सामग्री व अन्य सामान दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 39 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो आरोपियों से अपने रुपये मांगे। इस पर आरोपियों ने उन्हीं पर रुपये उधार होने की बात कहकर फंसाना शुरू कर दिया। काफी दबाव बनाने पर आरोपियों ने सिर्फ नौ लाख रुपये वापस किए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की शरण ली। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें