फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की भिड़ंत में 30 घायल

Mon, 02 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी से सोमवार सुबह एक बस लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए चली। बस में 52 लोग सवार थे। बस जब महोली के चढरा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ गई। हादसे में करीब 30 लोग जख्मी हो गए। घायलों में चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें दो की हालत गंभीर है। अन्य घायलों को महोली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र से एक प्राइवेट बस करीब 52 लोगों को लेकर निकली। सभी लोग मोहम्मदी के भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे। जब बस महोली कोतवाली इलाके में चडरा के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार करीब 30 लोग जख्मी हो गए। घायल मंडल अध्यक्ष अद्यौत सिंह, शोभित कुमार, राजपाल सिंह व विकास कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया।

इसके अलावा दुर्घटना में घायल सुनील सिंह, नन्हें सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, बाबूराम, लाल्ता प्रसाद, रामनिवास, गजराज, एके सिंह, रामपाल सिंह, मंच्चू मिश्रा, सतीश पाल, सुरेश कुमार, सेवाराम, अनीत सिंह, हरिओम, पिंकू सिंह, रोहित सिंह, सुधीर सिंह, मुकुल मिश्रा, श्रीनिवास व टिंकू सहित करीब 30 लोग जख्मी हो गए। इन लोगों को महोली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से कई लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। घायलों की हालत सामान्य बताइ जा रही है। बस में सवार अन्य लोगों मामूली घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें