फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 2913 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा, जेडी ने किया निरीक्षण

Fri, 07 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 46057 में से 43144 उपस्थित व 2913 अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिले के छह सचल दल सक्रिय रहे।
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कुछ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर परीक्षा में कुल पंजीकृत 415 में से 378 उपस्थित व 37 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान (कृषि भाग-1 के लिए) कुल पंजीकृत 1007 में से 941 उपस्थित व 66 गैर हाजिर रहे।
कृषि अर्थ शास्त्र (कृषि भाग-2 के लिए) कुल पंजीकृत 941 में से 919 उपस्थित व 22 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की मानव विज्ञान परीक्षा में कुल पंजीकृत 13 में से सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जेडी ने गहनता से किया निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा परिषद के लखनऊ मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह शुक्रवार को जिले के एक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बता दें कि इस केंद्र के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को नकारात्मक इनपुट मिले थे। इसलिए इस बार उन्होंने इस केंद्र का औचक निरीक्षण करने की ठानी। हालांकि शुक्रवार को उन्हें सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें