फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 लाख वोटर चुनेंगे अपनी सरकार

Sun, 09 Aug 2015 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। सीतापुर जनपद में संभावित तकरीबन 27 लाख मतदाता वोट डालेंगे। सर्वाधिक मतदाता बिसवां ब्लॉक में बढ़े।
विज्ञापन


जबकि सबसे कम मतदाता महमूदाबाद में। ऐसे इस बार पंचायत चुनाव के महापर्व में मतदाता अपनी भागीदारी निभाएंगे। हालांकि अभी मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 11 अगस्त को होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पंचवर्षीय कार्यकाल को साढ़े चार बरस हो गए हैं। नए पंचवर्षीय पंचायत के गठन के लिए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। नई मतदाता सूची बनाने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस अभियान में नए मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए गए। जबकि स्थानांतरित एवं मृत हो चुके लोगों के नाम हटाए गए। यह कार्य कंप्लीट होने के बाद अब मतदाता सूची का 11 अगस्त को प्रकाशन किया जाएगा।

वर्ष 2010 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 25 लाख एक हजार 27 मतदाता थे। अबकी दफा पुनरीक्षण कार्य में संभावित मतदाताओं की संख्या 27 लाख 69 हजार 60 पहुंच गई है।

अभियान में 2 लाख 68 हजार 33 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जबकि 2 लाख 61 हजार 689 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनके अलावा 19 हजार 668 मतदाताओं के नाम संशोधित किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें