फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ केंद्रों पर 2,695 ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर हुई। इसमें 376 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन


इस परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए। सफल विद्यार्थियों को 12वीं तक प्रत्येक माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। हालांकि प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी को अपने संस्थान से नवीनीकरण कराना होगा। इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता बनी रही। वह अपने अभिभावकों के साथ एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे।

तलाशी के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 3,075 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2,695 ने परीक्षा दी। 376 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई है। अफसरों ने केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की हकीकत परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें