फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सदरपुर में हुई लूट की घटना में मंगलवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। सरैयां निवासी शिवानी, सोनी, काजल, मनु कार से रविवार रात रुसहन गांव मुंडन संस्कार में नृत्य करने जा रही थीं। हुसैनपुर और रुसहन गांव के बीच चार बदमाशों ने कार के आगे पेड़ को डालकर जेवर, मोबाइल लूट लिए थे। सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली कि एक बिना नंबर की कार से दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसओजी और सदरपुर पुलिस टीम की टीम ने कार को मीरनगर और बढ़निया के बीच नहर पटरी के पास रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो गोली एक युवक को बाएं पैर में लगी। उसकी पहचान थानगांव के राजापुर इसरौली निवासी श्रीचंद यादव के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में आरोपी ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी के पास से 3480 रुपये एक तमंचा व कारतूस के साथ कार व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें