फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच जिलों के 250 किसान सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर

Sun, 22 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को खैराबाद के कृषि भवन में किसान मेला लगेगा। इसमें पांच जिले के 250 किसानों को बुलाया गया है। संबंधित जिलों के उप कृषि निदेशक को इसके लिए डीएम ने पत्र भेजा है। किसान मेले में किसानों को सीतापुर में की जा रही आधुनिक प्राकृतिक खेती के गुर सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में 131 किसान सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

किसान मेले में नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी और विभिन्न कृषक उपयोगी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। बरेली, बदायूं, अमरोहा, संभल और शाहजहांपुर के 50-50 किसान भी मेले में हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न श्रेणियों में बेहतर खेती करने वाले जिला स्तर पर 40 किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। 13 किसानों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
दो कृषि विज्ञान केंद्र के चार कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक स्तर पर अच्छी खेती करने वाले 78 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसपर किसानों को संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वह नई कृषि पद्धतियां जानेंगे। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने जिले के किसानों से किसान मेले में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें