फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 विभागों पर किराया व बिजली का 88.95 लाख बकाया

Fri, 24 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर में विकास भवन स्थित तमाम कार्यालयों पर पावर कॉर्पोरेशन की जहां लाखों की बकायेदारी है, वहीं इन पर किरायेदारी का भी लाखों रुपये बकाया है।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे ने शु्क्रवार को विकास भवन स्थित विभागों की बैठक बुलाकर सभी को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अन्दर बकायों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि विकास भवन में विभिन्न विभागों के 25 कार्यालय हैं। यह सभी कार्यालय विकास विभाग के किराएदार हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने भी इन सभी विभागों को अलग-अलग कनेक्शन दे रखे हैं, जिसका भी मासिक बिल कार्यालयों को भेजा जाता है।
विज्ञापन


लापरवाह विभागों ने वर्षों से बिजली व किराएदारी का भुगतान ही नहीं किया है। बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चल रहे अभियान में सरकारी बकाये की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अफसरों ने बिलों के भुगतान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


जिसके तहत डीडीओ डीके दोहरे ने विकास भवन में अफसरों की बैठक में बिलों के भुगतान को लेकर निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि इन 25 विभागों पर किराया और बिजली का 8895427 रुपये बकाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें