फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीते चुनाव की मुकाबले कम हो गए 25 बूथ

Thu, 02 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। अगले साल संभावित पंचायत चुनाव को लेकर हर स्तर की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत मतदान केंद्रों का भी निर्धारण किया गया है। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 1858 मतदान केंद्र और 4980 मतदान स्थल (बूथ) बनाए गए थे।
विज्ञापन

इस बार प्रस्तावित पंचायत चुनाव में 1847 मतदान केंद्र और 4955 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस तरह बीते चुनाव की अपेक्षा 25 बूथ कम हो गए हैं। इसका कारण, ग्राम पंचायतों की संख्या कम होना है। बीते चुनाव में 1599 ग्राम पंचायतें थीं। इस बार 1588 ग्राम पंचायतें हैं।पंचायत चुनाव मेंं बूथ बनाए जाने का मानक तय हैं। इसके तहत 800 से 900 मतदाताओं पर एक बूथ बनाए जाने का प्रावधान है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय वीएल भार्गव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही बूथों का निर्धारण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें